Tuesday 25 October, 2011

जैतापुर परियोजना के खिलाफ अभियान छेडेंगे वामपंथी








वामपंथी पार्टियां भी अब महाराष्ट्र में प्रस्तावित जैतापुर परमाणु परियोजना के खिलाफ क्षेत्र में अर्से से जारी जन आंदोलन में कूदने और इसे देशव्यापी स्वरूप देने के लिए कमर कस रही है। प्रमुख वाम पार्टियों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के शीर्ष नेताओं की अगुवाई में साथी दलों, जन संगठनों, सांसदों एवं प्रमुख वैज्ञानिकों की 15 सदस्यीय समिति जल्द ही इस परियोजना के खिलाफ रत्नागिरी जिले के जैतापुर तथा आसपास के इलाकों में जारी जनसंघर्ष के समर्थन में देशव्यापी अभियान छेड़ेंगी।

माकपा के महासचिव प्रकाश करात तथा भाकपा के महासचिव एबी. वर्धन की अगुवाई में रविवार को गठित इस समिति ने जैतापुर में फांसीसी कंपनी (अरेवा) के छह परमाणु रिएक्टर लगाने की योजना से किसानों एवं आम उत्पादकों के विस्थापन, हजारों मछुआरों की रोजी रोटी पर उत्पन्न खतरे और पर्यावरण एवं पारिस्थिति के लिए मौजूद जोखिम के सवालों के साथ-साथ इन रिएक्टरों के अब तक अपरीक्षित होने का भी प्रश्न उठाया है। समिति ने कहा है कि फांसीसी कंपनी अरेवा का कोई रिएक्टर दुनिया भर में अब तक कहीं नहीं लगाया गया है।

फांस में भी नहीं और यह अपेक्षाकृत अत्यंत महंगा भी है। जापान में फुकुशिमा परमाणु त्रासदी के बाद तो इस परियोजनाओं को लेकर जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के और भी गहरे सवाल उठ खड़े हुए हैं। रत्नागिरि जिले में परियोजना विरोधी आंदोलनों के पुलिस दमन, आंदोलनकारियों पर झूठे मामले थोपे जाने और विरोध प्रदर्शनों पर स्थायी रोक का विरोध करते हुए समिति ने आंदोलन को अखिल भारतीय स्वरूप देने का निश्चय किया है।

एजेंसी

Saturday 22 October, 2011

लोकपाल मुद्दे पर बर्द्धनकी भूख हडताल








भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी.बर्द्धन ने उच्च पदों पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये संसद के आगामी शीतकालीन सत्र मे ही एक मजबूत एवं असरदार लोकपाल विधेयक पारित करने और बढती महंगायी पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की है।

श्री बर्द्धन ने उक्त दोनों मांगों को लेकर आज यहां जंतर मंतर पर पार्टी नेताओं के साथ 24 घंटे की भूखहडताल शुरू की-यद्यपि इस मौके पर उन्होंने साफ किया कि भ्रष्टाचार केवल लोकपाल विधेयक से ही नहीं खत्म होगा और विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों का कालाधन वापस लाने के साथ काला धन पैदा कर रही आर्थिक वित्तीय नीतियों मे बदलाव की भी लडायी लडनी होगी।

आक्यूपाई वाल स्ट्रीट-के नारे के साथ कारपोरेट लोभ के खिलाफ शुरू हुये आंदोलन में अमरीका तथा दुनिया के अनेक देशों मे संघर्ष के गांधीवादी रास्ते के इस्तेमाल के बाद अब एक कम्युनिस्ट नेता की अगुवायी मे आज देश भर में जिला एवं प्रखंड स्तर तक हो रही भूख हडताल को लोकपाल विधेयक के सवाल पर 74 वर्षीय समाजसेवी अन्ना हजारे के हाल के आमरण अनशन की अगली कडी माना जा रहा है 1 वे 86 वर्षीय भाकपा महासचिव की यह छठी भूख हडताल है और 1952 में तो कैदियों पर पुलिस हमले के विरोध मे रायपुर जेल में उनकी अनिश्चितकालीन भूख हडताल 45 दिन तक चली थी।

विधान सभा में पुनः प्रतिनिधित्व पाने के लिए वामपंथी दलों ने कमर कसी


भाकपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

लखनऊ 22 अक्टूबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी वामपंथी दलों के साथ मिलकर अगले विधान सभा चुनावों में पुनः प्रतिनिधित्व पाने के दृढ़ इरादे के साथ इस बार चुनाव मैदान में उतर रही है। भाकपा ने सूबे के प्रमुख दलों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने और किसान-मजदूरों और आम जनता के प्रति उनके छलावेपूर्ण व्यवहार के चलते उनसे गठबंधन या तालमेल न करने का निश्चय कर लिया है। लेकिन कई वामपंथी ग्रुपों और धर्मनिरपेक्ष व जनवादी छोटी पार्टियों के साथ कार्यक्रम के आधार पर एवम् आन्दोलनों के जरिये एकता का इरादा जाहिर किया है।
भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि आन्दोलनों के जरिये प्रदेश की जनता को सन्देश दिया जायेगा कि भाकपा लगातार सड़कों पर उतरकर आम जनता के हित में संघर्ष करती है और यदि भाकपा के प्रत्याशियों को जनता विजयी बनायेगी तो विधान सभा के भीतर भी उनके ज्वलन्त सवालों पर संघर्ष चलाया जायेगा।
भाकपा राज्य सचिव ने आज राज्य कार्यकारिणी द्वारा संस्तुत 2012 के विधान सभा चुनाव हेतु अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।


(डा. गिरीश)
राज्य सचिव
मो. सं. 9412173664, 7379697069

विधान सभा चुनाव 2012 के लिए भाकपा प्रत्याशियों की पहली सूची

क्रम जनपद विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी
1 - गाजीपुर जंगीपुर राजेन्द्र यादव
2 - वाराणसी पिंड्रा श्याम लाल सिंह
3 - वाराणसी वाराणसी दक्षिण निजामुद्दीन
4 - मऊ मऊ इम्तियाज अहमद
5 - मऊ मोहम्मदाबाद (सुरक्षित) राम बचन मास्टर
6 - मऊ मधुबन गंगा राय
7 - बलिया बलिया मोहम्मद यूसूफ शेख
8 - बलिया रसड़ा सत्य प्रकाश सिंह, एडवोकेट
9 - देवरिया रामपुर कारखाना आनन्द चौरसिया
10- चंदौली मुगलसराय सुखदेव मिश्र
11 - जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर सुभाष पटेल
12 - इलाहाबाद फाफामऊ सूरज प्रसाद द्विवेदी
13 - प्रतापगढ़ विश्वनाथगंज राम बरन सिंह यादव
14 - कानपुर नगर बिल्हौर (सुरक्षित) विजय दिवाकर
15 - रमाबाईनगर रनियां अकबरपुर राम शेखर वर्मा
16 - औरैय्या दिबियापुर अतर सिंह कुशवाहा
17 - चित्रकूट मानिकपुर संतोष कुमार उर्मिलिया
18 - ललितपुर महरौनी (सुरक्षित) बाबू लाल अहिरवार
19 - आगरा फतेहाबाद रन सिंह सिकरवार
20 - मथुरा छाता चौधरी कुलभानु कुमार
21 - एटा जलेसर (सुरक्षित) राजबीर चक
22 - मैनपुरी भोगांव हाकिम सिंह यादव, एडवोकेट
23 - गौतमबुद्धनगर जेवर नत्थी राम शर्मा
24 - बुलन्दशहर स्याना अजय सिंह
25 - मुजफ्फरनगर मीरांपुर नूर अली
26 - बदायूं बदायूं लोक पाल सिंह, एडवोकेट
27 - बरेली बरेली शहर तारकेश्वर चतुर्वेदी
28 - पीलीभीत पूरनपुर (सुरक्षित) हरिहर प्रसाद दिनकर
29 - लखीमपुर कस्ता (सुरक्षित) जय लाल
30 - बहराईच नानपारा सिद्धनाथ श्रीवास्तव, एडवोकेट

Friday 21 October, 2011

भाकपा कल 22 अक्टूबर को जारी करेगी अपने विधान सभा प्रत्याशियों की पहली सूची


लखनऊ 21 अक्टूबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्रोतों ने आज पत्रकारों को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश विधान सभा के 2012 में होने वाले चुनावों की पहली सूची कल जारी करेगी।
भाकपा यह सूची कल दोपहर को जारी कर देगी जिसे इस ब्लॉग पर भी प्रकाशित किया जायेगा।

Wednesday 19 October, 2011

केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की : एबी बर्धन




कुरुक्षेत्र में मंगलवार को भारतीय खेत मजदूर यूनियन के 12वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर सी.पी.आई के राष्ट्रीय महासचिव ए. बी. बर्धन सम्मेलन स्थल पर जाते हुए। चित्र : हप्र

कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर (हप्र)। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इडिया (सीपीआई) के महासचिव एबी बर्धन ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में नहीं आएगी और भाजपा भी पीछे रह जाएगी, सत्ता में तीसरा विकल्प आ सकता है, जिसमें सभी वामपंथी पार्टियां शामिल होगी। वह आज यहां भारतीय खेत मजदूर यूनियन के 12वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में पूरे देश से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए यहां आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए जल्द ही तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा। इस मोर्चे में सभी वांमपंथी पार्टियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कांग्रेस तथा भाजपा दोनों को बुरा-भला कहते हुए कहा कि दोनों ही दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं और दोनों ही दलों की नवउदारवादी नीतियां भ्रष्टाचार तथा महंगाई को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार तथा महंगाई के विरोध में सी.पी.आई द्वारा देशभर में 21 अक्तूबर को भूख हड़ताल रखी जाएगी। इसके बाद 8 नवम्बर को जेल भरो, रेल रोको तथा रास्ता रोको आन्दोलन किया जाएगा और गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
पत्रकारों द्वारा अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में चलाई जा रही मुहिम के बारे में पूछने पर उन्होंने मुहिम को अच्छा बताते हुए कहा कि उनको भ्रष्टाचार के मुद्ïदे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने का श्रेय जाता है लेकिन कानून बनाने से ही भ्रष्टाचार मिटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां बदलनी होंगी।
पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्टों की सरकार न बनने के प्रश्न पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार वह सरकार कुछ त्रुटियों के कारण गई है। उन्होंने कहा कि वे दो पार्टी सिस्टम के पूरी तरह से खिलाफ हैं।
उन्होंने पूछने पर यह भी कहा कि जब कभी भी सत्ता में तीसरा विकल्प आया तो उनकी आपस में युनिटी नहीं बनी। परिणामस्वरूप सरकारें चली गई। उन्होंने कहा कि तीसरा विकल्प के लिए लम्बी लड़ाई लडऩी होगी और यह नहीं कहा जा सकता कि यह लड़ाई कब कामयाब होगी।

Saturday 15 October, 2011

भाकपा ने अल्लामा फज़ले हक ”खैराबादी“ को श्रद्धांजलि देने आये चार केन्द्रीय नेताओं का उड़ाया मजाक


लखनऊ 15 अक्टूबर। भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महान नायक तथा काले पानी की सजा पाने वाले पहले भारतीय अल्लामा फज़ले हक ”खैराबादी“ के जीवन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस के चार-चार केन्द्रीय नेताओं - दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, श्री प्रकाश जायसवाल तथा बेनी प्रसाद वर्मा के लखनऊ पधारने का मजाक उड़ाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा है कि आसन्न विधान सभा चुनावों में अल्पसंख्यकों के वोट बटोरने के लिए कांग्रेस यह कवायद कर रही है और श्रद्धेय अल्लामा फज़ले हक ”खैराबादी“ के प्रति इन नेताओं और कांग्रेस में जरा भी सम्मान की भावना नहीं है।
भाकपा कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा है प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अगस्त 2006 में बाकायदा एक प्रस्ताव पारित कर संप्रग-1 सरकार से अमौसी हवाई अड्डे का नाम बेगम हजरत महल हवाई अड्डा रखने तथा अल्लामा फज़ले हक ”खैराबादी“ की स्मृति में खैराबाद अथवा सीतापुर में एक विश्वस्तरीय शैक्षिक संस्थान की स्थापना करने एवं उनकी प्रतिमा को खैराबाद रेलवे स्टेशन पर लगाने की मांग की थी। अल्लामा द्वारा प्रथम स्वाधीनता संग्राम का जो आंखों देखा हाल लिखा गया था, उसे हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित करने की भी मांग भाकपा ने की थी क्योंकि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का वह सबसे ज्यादा अधिकारिक दस्तावेज है। चूंकि भाकपा उस समय संप्रग-1 सरकार को बाहर से समर्थन दे रही थी, भाकपा महासचिव ए. बी. बर्धन ने एक पत्र लिख कर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से भाकपा की इस मांग को पूरा करने का अनुरोध किया था परन्तु कांग्रेस के इन नेताओं ने अवध के इन बुजुर्गों के प्रति असम्मान जाहिर करते हुए भाकपा की मांग को ठुकरा दिया था। उसके थोड़े दिनों के बाद ही होने जा रहे विधान सभा चुनावों में जाट मतदाताओं को लुभाने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे का नाम चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा रख दिया था।
प्रदीप तिवारी ने कहा है कि अब आसन्न विधान सभा चुनावों में मुसलमानों को अपनी ओर खींचने के लिए कांग्रेस आज की यह कवायद कर रही है और कांग्रेस के इन नेताओं को अल्लामा के जीवन, उनके सोच और उनके कामों के बारे में कुछ भी पता नहीं है।
अल्लामा फज़ले हक ”खैराबादी“ के प्रति भाकपा की श्रद्धा को दोहराते हुए प्रदीप तिवारी ने कहा है कि प्रथम स्वाधीनता संग्राम का फतवा जारी करने वाले अल्लामा शिक्षा के प्रति इतने समर्पित थे कि अंडमान जेल के तत्कालीन अधीक्षक के अनुरोध पर उन्होंने उनका उस्ताद बनना भी स्वीकार कर लिया था। प्रदीप तिवारी ने कहा कि यह अल्लामा की ही देन थी अंडमान जेल के बंदियों के पुत्र-पुत्रियों के नामों से उनके मज़हब और जाति का पता लगना बन्द हो गया था।
भाकपा कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भाकपा ने उन पुरानी मांगों को फिर दोहराते हुए प्रेस से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में आये कांग्रेस के नेताओं से इन बातों पर सवाल करें।

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट