बम फेंक दो चाहे मैं घास हूँमैं आपके हर किए-धरे पर उग आऊंगाविश्वविद्यालय पर
बना दो हॉस्टल को मलबे का ढेर
सुहागा फिरा दो भले ही हमारी झोपड़ियों पर
...मुझे क्या करोगे
मैं तो घास हूँ हर चीज़ पर उग आऊँगा
बंगे को ढेर कर दो
संगरूर मिटा डालो
धूल में मिला दो लुधियाना ज़िला
मेरी हरियाली अपना काम करेगी
दो साल दस साल बाद
सवारियाँ फिर किसी कंडक्टर से पूछेंगी
यह कौन-सी जगह है
मुझे बरनाला उतार देना
जहाँ हरे घास का जंगल है -पाश
Friday 6 January 2012
मैं घास हूँ-पाश
Posted by Suman at 6:46 PM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




0 Comments:
Post a Comment